Home » महापौर बनाने को समाज हुआ एकजुट, महापंचायत में लिया गया फैसला

महापौर बनाने को समाज हुआ एकजुट, महापंचायत में लिया गया फैसला

by admin

आगरा। शुक्रवार की शाम को खेरिया मोड़ स्थित मिलन वाटिका में कुशवाहा महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। कुशवाहा महासम्मेलन में मौजूद कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता और समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले चिरंजी लाल कुशवाहा के अलावा भारतीय जनता पार्टी और कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह कुशवाहा पूर्व पार्षद वेद प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में कुशवाहा महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन को आमंत्रित किया गया ।।इस मौके पर एससी आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष विजय शिवहरे क्षेत्रीय विधायक डॉ धर्मेश के अलावा आगरा ग्रामीण विधान सभा से विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा भी मौजूद थी। मंच पर कुशवाहा समाज के लोगों ने समाज की ओर से सभी भारतीय जनता पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया।

इसके बाद कुशवाहा समाज के लोगों ने महापंचायत के जरिए निकाय चुनाव पर चर्चा और परिचर्चा की। चर्चा के माध्यम से समाज ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन को महापौर बनाने बनाए जाने का फैसला लिया। इस पर सभी लोगों ने एक राय होकर नवीन जैन को महापौर बनाए जाने और वोट करने की सहमति जता दी ।।इसके बाद वक्ताओं की कड़ी में भाजपा से महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर धर्मेश आगरा ग्रामीण विधान सभा से विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा और समाज के वरिष्ठ नेता चिरंजी लाल कुशवाहा कप्तान सिंह कुशवाहा को बोलने का मौका दिया गया।

एक एक करके सभी वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों को सभी के सामने रखा। इस मौके पर समाज के लोगों का कहना था कि उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश और केंद्र में कई कार्य किये है। केंद्र में मोदी की सरकार उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आगरा में विकास की गंगा बहाना चाहती है। यही वजह है कि बीते दिनों आगरा आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों रुपयों की योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस मौके पर कुशवाहा समाज ने हाथ उठाकर भारतीय जनता पार्टी महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन को वोट देने के लिए सहमति जता दी और समाज ने आगामी 22 नवंबर को बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट करने की बात कही।

इस मौके पर बीजेपी नेताओं का कहना था कि कुशवाहा समाज ने निकाय चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी के लिए अपनी सहमति जताई है और आने वाले दिनों में 22 नवंबर को कुशवाहा समाज बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट करने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment