Home » महापौर के थाम लो हरियाली अभियान से जुड़ा महापौर का भी परिवार

महापौर के थाम लो हरियाली अभियान से जुड़ा महापौर का भी परिवार

by admin

आगरा। महापौर नवीन जैन द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने के लिए थाम लो हरियाली अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। जिसमें महापौर नवीन जैन शहर भर में हो रहे कार्यकमों में भाग लेकर शहरवासियों से इस अभियान में सहयोग देकर ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील कर रहे हैं ताकि आगरा शहर को वायु प्रदूषण से मुक्ति मिल सके। उनके इस अभियान में महापौर के परिवारीजन भी सहयोग करते हुए वृक्षारोपण कर थाम लो हरियाली अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

गौरतलब है कि महापौर शहरवासियों से उनके जन्मदिन के अवसर पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिला रहे हैं ताकि खास दिन पर लगाये गए पौधे का लोग ख़ास ख्याल रखें। उनके इस संकल्प को निभाते हुए महापौर नवीन जैन के बड़े भतीजे अभिनंदन जैन ने अपने जन्मदिन को ख़ास रूप में मनाते हुए अपनी धर्मपत्नी ईशू जैन के साथ पार्क में पौधा लगाया।

बताते चलें कि महापौर के भतीजे अभिनंदन जैन पीएनसी ग्रुप के सीएमडी पी. के. जैन के बड़े बेटे हैं। अभिनंदन भी अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाते हुए पीएनसी ग्रुप का काम देख रहे हैं। अभिनंदन जैन का कहना था कि पिछले कई वर्षों से वे अपना जन्मदिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ और पार्टी करते हुए मना रहे हैं लेकिन उनके चाचा ने महापौर बनने के बाद जिस प्रयास से आगरा को नवीन आगरा बनाने में जुटे हुए हैं उन्हीं प्रयासों में साथ देते हुए उन्होंने थाम लो हरियाली अभियान के तहत अपने जन्मदिन पर पौधा लगाया।

साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सभी अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधा जरूर लगाएं

Related Articles

Leave a Comment