Home » मतदान से पहले किस विधायक को झेलना पड़ा जनता का आक्रोश देखिये विडियो

मतदान से पहले किस विधायक को झेलना पड़ा जनता का आक्रोश देखिये विडियो

by pawan sharma

मथुरा। नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव के मतदान से पहले भाजपा के विधायक पुरन सिंह प्रकाश को जनता का आक्रोश झेलना पड़ा। क्षेत्र के लोग इतने नाराज थे कि उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़े। विधायक के गनर और क्षेत्रीय पुलिस ने भीड़ को काबू किया नहीं तो कुछ भी हो सकता था। मतदान से पहले विधायक और भाजपा के खिलाफ लोगो का आक्रोश ने भाजपा के लिए मुसीबते बड़ा दी है।

घटना बलदेव विधानसभा के धरमपुरा गाँव की है। इस गाँव की पुलिया टूटी है जिसके कारण एक परिवार के साथ अनहोनी हो गयी। परिवार अपने रिस्तेदार के घर से लोट रहे थे। तभी पुलिया जर्जर होने के कारण मोटर साइकिल नहर में गिर गयी। लोगो की मदद से परिवार के मुखिया और बच्चों को तो बच्चा लिया गया। लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। इस घटना की जानकारी पर क्षेत्र के विधायक घटना स्थल पहुचे। जिन्हें देखकर ग्रमीणों का आक्रोश फूट गया और लोगो ने विधायक को घेर लिया।

ग्रामीणों का कहना था कि इस पुलिया के निर्माण के लिए कई बार विधायक को प्राथना पत्र दिए। लेकिन कोई काम नहीं किया। चुनाव के समय क्षेत्र के विकास के नाम पर विधायक पुरन प्रकाश ने वोट लिये और आज तक कुछ भी कार्य नहीं कराये।

ग्रामीणों का आक्रोश देखकर विधायक को उलटे पाँव लौटना पड़ा और लोगो ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही

Related Articles

Leave a Comment