Home » भाजपा साठ में रह गए आठ

भाजपा साठ में रह गए आठ

by admin

आगरा। शनिवार की रात लखनऊ दिल्ली शताब्दी की रफ्तार से लालकिला होते हुए आगरा के स्थानीय निकाय प्रभारी अश्वनी त्यागी और सुरेंद्र अवस्थी ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास पर मैराथन बैठक का सिलसिला शुरू हुआ। आगरा नगर निगम क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चारों विधायक राम प्रताप सिंह चौहान योगेंद्र उपाध्याय डॉ जी एस धर्मेंद्र जगन प्रसाद गर्ग और सांसद रामशंकर कठेरिया को आमंत्रण पहुंचा। प्रभारी कुछ चर्चा करना चाहते हैं। आगरा के स्थानीय निकाय समन्वय विजय दत्त पालीवाल और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे पहले से ही इस होटल में मौजूद थे। प्रभारियों की फाइल में कमल के साठ कद्दावरों के आवेदन बंद थे। रायशुमारी का सिलसिला शुरु हुआ। अपनी अपनी पसंद बताइए। महापौर का पैनल तैयार करना है। तीन तीन नाम बताइए। एक विधायक ने कहा यदि एक अथवा दो नाम बताना चाहें तो उत्तर मिला नहीं। तीन तीन नाम बताइए। दावेदारों को शॉर्टलिस्ट करना है। रविवार को नामों पर मंडल अध्यक्ष प्रभारी व ब्रज छेत्र तथा प्रदेश के पदाधिकारियों से चर्चा होनी है।

भाजपा के कद्दावरो ने अपनी अपनी पसंद को लॉक करना शुरु कर दिया। शुरुआत समन्वयक पालीवाल से हुई। बंद कमरे की बातचीत प्रभारियों की फाइल में लॉक होती गई लेकिन बाहर कयासों का बाजार गर्म था। दूसरे दिन होटल एवरग्रीन में रायशुमारी का सिलसिला शुरु हुआ। अब बारी मंडल अध्यक्ष प्रभारी ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी और प्रदेश के पदाधिकारियों की थी। महापौर व पार्षदों की पसंद कमल के कद्दावर साठ में से 8 ही रह गए। बैकडोर से भी दो नाम चल रहे हैं। संगठन की पसंद के रूप में भाजपा के चार वैश्य दावेदार नवीन जैन पुरुषोत्तम खंडेलवाल प्रमोद गुप्ता एडवोकेट और सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट के नाम पाए गए। ब्राह्मण दावेदारों में विजय दत्त पालीवाल शिवशंकर शर्मा के नाम बताए जा रहे हैं। दूर दावेदारों में स्क्रीन रीडर किसी और के नाम भी चर्चा में है। चर्चा तो टी एन अग्रवाल और मुरारीलाल फतेहपुरिया की है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि

विधायक राम प्रताप चौहान के पैनल में –
पुरुषोत्तम खंडेलवाल
नवीन जैन
शिव शंकर शर्मा

डॉ धर्मेश की पसंद –
नवीन जैन
प्रमोद गुप्ता
विजय दत्त पालीवाल

विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पसंद –
पुरुषोत्तम खंडेलवाल
नवीन जैन
सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट

विधायक जगन प्रसाद गर्ग की पसंद –
मुरारीलाल फतेहपुरिया
नवीन जैन
विजय दत्त पालीवाल

विजय शिवहरे की पसंद –
विजय शिवहरे
शिव शंकर शर्मा
सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट

विजय दत्त पालीवाल की पसंद –
विजयदत्त पालीवाल
प्रमोद गुप्ता
नवीन जैन

सांसद रामशंकर कठेरिया का पैनल –
नवीन जैन
प्रमोद गुप्ता एडवोकेट
टी एन अग्रवाल

कमल के कमांडरो की साठ की लिस्ट शॉर्टलिस्ट हो गई है। पसंद की सूची में 10 नाम लॉक हो चुके हैं जिसमे 8 संगठन से हैं। दो नाम सहयोगियों के बताए गए हैं। कयासों का बाजार गर्म है। प्रभारी 30 अक्टूबर को शॉर्टलिस्टेड पर ब्रज छेत्र के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। 31 को प्रदेश संगठन की बैठक में फैसला होगा। संभावना जताई जा रही है दो नवंबर तक सूची जगजाहिर हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment