Home » बेल्जियम के सम्राट ने पत्नी के साथ निहारा ताज

बेल्जियम के सम्राट ने पत्नी के साथ निहारा ताज

by pawan sharma

आगरा। पूरी दुनिया में मशहूर मोहब्बत की निशानी ताजमहल को हर कई जनता है इसलिए तो प्रेम के प्रतीक इस अजूबे को निहारने के लिए सात समुन्दर पार से भी लोग आते है। ताजमहल को मोहब्बत की जिंदा निशानी के नाम से भी जाना जाता है, भले ही ताजमहल को बने सदियां बीत गई लेकिन उसकी खूबसूरती आज भी कम नहीं है। इसलिए तो भारत भ्रमण पर आये बेल्जियम के सम्राट भी ताज के दीदार से अपने आप को रोक नहीं पाये और सोमवार को ताज देखने के लिए अपनी पत्नी के साथ आगरा आये।

भारत आये बेल्जियम के सम्राट फिलिप और महारानी मैथिल्डे ने ताजमहल में करीब 2 घंटे बिताये और ताजमहल के इतिहास को जाना। बेल्जियम के सम्राट और पत्नी ताजमहल की खूबसूरती देखकर आश्चर्य चकित रह गए और नक्कासी की देखकर अपने आप वाह ताज कहने से न रोक पाये। टूरिस्ट गाइड से ताज महल की पच्चीकारी और वास्तुकला के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनकी उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक सम्राट फिल्म अपनी पत्नी के साथ अपनी सात दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं जिसकी शुरूआत उन्होंने आगरा से की है। इस दौरान शाही जोड़े ने ताज महल परिसर में बने ASI के कार्यालय में विजिटर बुक में ताजमहल को लेकर अपने अनुभव के बारे में लिखा। उनका कहना था कि ताजमहल में बिताया गया समय उनके जीवन के महत्वपूर्ण पल है।

Related Articles

Leave a Comment