Home » बाइक बनी आग का गोला, देखें वीडियो

बाइक बनी आग का गोला, देखें वीडियो

by pawan sharma

आगरा। आगरा फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ती एक बाइक अचानक आग का गोला बन गई। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया। दरअसल बताया जा रहा है कि आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के झरना नाला छलेसर पर बाइक भीषण आग का रूप ले चुकी थी।

घटनाक्रम गुरुवार दोपहर का है। फिरोजाबाद का रहने वाला एक युवक आगरा आया था और आगरा से फिरोजाबाद लौट रहा था। तभी एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर आगरा फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह बाइक आग का गोला बन गई। बाइक सवार ने दौड़कर अपनी जान बचाई।

प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बाइक से उठी शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया था। हाईवे पर आग का गोला बनी बाइक को देखकर लोगों का मजमा लग गया। इस भीषण आग ने चंद पलों में बाइक को खाक कर दिया।

Related Articles

Leave a Comment