Home » पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा हुई गायब, कांग्रेस में रोष व्याप्त

पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा हुई गायब, कांग्रेस में रोष व्याप्त

by pawan sharma

आगरा। बीती रात नैनान जाट स्थित नेहरू पार्क में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा को कुछ अवांछित लोगों द्वारा गायब कर दिये जाने से कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है। आगरा आये एससी आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पुनिया के साथ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता घटना स्थल पहुँचे जहाँ कांग्रेसियों ने अपना रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुँचे सांसद पीएल पुनिया ने जाकर इस घटना की निंदा की और प्रशासन को जल्द से जल्द नेहरू की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।

सांसद पीएल पुनिया का कहना था कि प्रतिमा के गायब हो जाने से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। जिन्होंने यह कृत्य किया है वो क्षेत्र और शहर की फिजा खराब करना चाहते है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि यह प्रतिमा लगभग 50 वर्ष से अधिक पुरानी है और उन्होंने 15 जून 2018 को नेहरू पार्क के सुंदरीकरण और नेहरू जी की एक नई मूर्ति के लगाने हेतु जिलाधिकारी आगरा को पत्र दिया था जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए 20 जून 2018 को संबंधित विभागों से आवश्यक रिपोर्ट मांगी थी। लगभग 6 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस की रिपोर्ट प्रशासन तक नहीं पहुंची और इस बीच में यह घटना हो गई है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि अपर जिला अधिकारी केपी सिंह और क्षेत्र क्षेत्राधिकारी सदर को इस मामले से अवगत करा दिया गया है और अपर जिलाधिकारी से नई प्रतिमा लगाने का आग्रह किया है। वहीं सीओ सदर ने भी इस मामले में सख्त कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमील कुरैशी, प्रदेश सचिव राजू लवानिया, विनोद बंसल, सीपी सिंह, महेंद्र सिंह तिलक, आशाराम, पोहप सिंह, राजेंद्र प्रधान, श्याम जरारी, सुरेश रावत, दीवान सिंह, सौरभ दुबे, विशाल शर्मा, प्रकाश बघेल, शाहिद खान, हरनाम सिंह, कमलेश कुमारी आदि ने गहरा रोष प्रकट किया है

Related Articles

Leave a Comment