Home » पिस्टल तान बदमाशों ने लूटे 6.60 लाख रूपए, पुलिस ने की नाकाबंदी

पिस्टल तान बदमाशों ने लूटे 6.60 लाख रूपए, पुलिस ने की नाकाबंदी

by pawan sharma

मथुरा। बैंक से नगदी लेकर निकले युवक को दिनदहाड़े हथियारलेस पल्सर सवार दो बदमाशों ने बन्दूक की नोक पर लाखों रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए। पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर बदमाशो को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरु करा दी।

मामला थाना यमुनापार क्षेत्र का है। लूट का शिकार बना पीड़ित थाना राया क्षेत्र के गांव नगला गंगा का निवासी प्रमोद है। जिसने कोल्ड स्टोरेज मालिकों को पैसे देने के लिए स्टेट बैंक से 6 लाख 60 हजार रूपए निकाले थे। पीड़ित ने बताया कि राया मथुरा मार्ग पर गांव दीवाना कला के समीप पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी और उसके पास रखें 6 लाख 60 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। वहीं 2 लाख 40 हजार की रकम जो उसकी दूसरी जेब में रखे हुए थे बच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही SSP प्रभाकर चौधरी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि घटना को लेकर शहर में नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है। एसएसपी का कहना है कि बदमाशों को शायद पहले से पीड़ित के पास इतनी बड़ी रकम होने की जानकारी थी।

Related Articles

Leave a Comment