Home » दरवेश यादव का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, कानून मंत्री भी पहुंचे

दरवेश यादव का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, कानून मंत्री भी पहुंचे

by pawan sharma

एटा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक निवास एटा के गांव चांदपुर में किया गया। दरवेश यादव के अंतिम संस्कार किये जाने के दौरान सभी की आंख नम थी तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी दरवेश यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाये व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में उचित कार्यवाही और दरवेश को इंसाफ मिलने का आश्वासन दिया।

बताया जाता है कि दरवेश यादव का पार्थिव शरीर कल रात को ही उनके गांव चांदपुर पहुँच गया था। गांव में उनके पार्थिव शरीर के पहुँचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

बुधवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्‍यक्ष दरवेश यादव का आगरा दीवानी में एक साथी अधिवक्ता मनीष ने गोली मार दी थी। दिन दहाड़े दीवानी परिसर में हुई गोलीकांड से अफरा तफरी मच गई। सभी लोग इधर उधर भागने लगे। दरवेश यादव को गोली मारने के बाद हत्यारे मनीष ने खुद को भी गोली मार ली थी। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्‍यक्ष दरवेश यादव की मौके पर ही मौत हो गयी।

दरवेश यादव के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। परिजनों ने हत्या के आरोपी मनीष पर आरोप लगाया है कि उसने बार काउंसिल के अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए आने वाले पैसों का गबन किया था जिसको लेकर दरवेश नाराज थी।

Related Articles

Leave a Comment