Home » डीजे पर फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस नहीं लगा पा रही है लगाम

डीजे पर फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस नहीं लगा पा रही है लगाम

by pawan sharma

आगरा। शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग करने वालों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। आये दिन डांस करते फायरिंग हो रही है जिससे तमाम हुए हादसे हो रहे हैं।

ताज़ा मामला आगरा से सामने आया है। आगरा में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं।
रिवॉल्वर और पिस्टल से सरेआम फायरिंग की जा रही है। एक दो नहीं बल्कि कई राउंड फायरिंग की गयी। ये वीडिओ एत्मादपुर क्षेत्र के मैरिज होम का बताया जा रहा है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तरह से सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। फायरिंग करने वाले दोनों लोग पिता पुत्र सपा से जुड़े हुए बताये जा रहे है। इससे पहले भी बरहन थाना क्षेत्र के आवलखेड़ा चौकी इलाके में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर कार्यवाही की थी।

पर अब देखना होगा कि डीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले आरोपियों पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है।

Related Articles

Leave a Comment