Home » केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री ने आगरा शहर को बताया गंदा, जाम-अतिक्रमण को लेकर भी दिखे नाराज़

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री ने आगरा शहर को बताया गंदा, जाम-अतिक्रमण को लेकर भी दिखे नाराज़

by pawan sharma

आगरा शहर बहुत गंदा है। यहां सफाई व्यवस्था की उचित व्यवस्था नहीं है। जिधर नज़र डालो वहा गंदगी और अतिक्रमण ही अतिक्रमण नजर आता है। जाम की स्थिति तो ऐसी है कि एक बार व्यक्ति आए तो वह घंटों में भी ना निकल पाए। यह लफ्ज़ पहली बार भारत सरकार के किसी मंत्री ने आगरा शहर के लिए कहे हैं। आगरा के लिए इन शब्दों का प्रयोग भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यटन के0जे0 अल्फोंसा ने लीडर्स आगरा के पादधिकारियों से कहे जब लीडर्स आगरा के पादधिकारियों ने उनसे मुलाकात की।

केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यटन फतेहपुर सीकरी दरगाह पर चादर पोशी और सजदा करने के लिए आये थे। आगरा से फतेहपुर सीकरी बाय रोड जाने के दौरान पर्यटन मंत्री ने जो देखा और महसूस किया उसे लीडर्स आगरा संस्था से साझा किया। उन्होंने कहा कि जाम से जूझते हुए आगरा से फतेहपुर सीकरी की दूरी 1 घंटा 40 मिनट में तय की। केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री ने कहा कि आगरा इमारतों का शहर है। इसे इंदौर, सूरत और विशाखापत्तनम जैसा सुंदर बनाने की जरूरत है। जिससे शहर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।

केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यटन से मुलाकात के दौरान लीडर्स आगरा के महामंत्री व पूर्व पार्षद ने सुनील जैन ने लीडर्स आगरा की ओर से चलाए जा रहे पॉलीथिन विरोधी अभियान की जानकारी दी। पर्यटन मंत्री ने लीडर्स आगरा के पॉलीथिन की रोकथाम के लिए चल रहे थैले अभियान की सराहना की।

Related Articles

Leave a Comment