Home » एनआरसी मुद्दे पर भारत बचाओ मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पूरे देश में एनआरसी लागू की मांग

एनआरसी मुद्दे पर भारत बचाओ मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पूरे देश में एनआरसी लागू की मांग

by admin

आगरा। अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए भारत बचाओ मोर्चा की ओर से आगरा के जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अवैध रूप से भारत में रहने वाले लोगों का समर्थन कर रही राजनैतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और असम की तरह ही पूरे देश के सभी राज्यो में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर बनाये जाने की मांग की है। भारत बचाओ मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और इस ज्ञापन पर उचित कार्रवाई की मांग भी उठाई।

भारत बचाओ मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर बनाए जाने के बाद से अब तक 40 लाख गैर आसामी लोगों की पहचान हो चुकी है जो असम में अवैध रूप से रह रहे थे। यह लोग दूसरे देशों से आकर असम में अवैध रूप से रह रहे थे।

मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से रहने वाली यह लोग घुसपैठिए हैं जो देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने और मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल हो सकते हैं। अवैध रूप से भारत में रहने वाली यह लोग भारतीयों के अधिकार और आर्थिक संसाधनों पर डाका डाल रहे है जिससे देश में बेरोजगारी की समस्या भी बढ़ गई है। ऐसे लोगों को तुरंत भारत में मताधिकार के प्रयोग से वंचित करना चाहिए और किसी भी तरह की संपत्ति खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध लगा कर इन्हें भारत देश से बाहर निकाल देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment