Home » एक्सप्रेस वे पर दूसरे दिन भी लगा लंबा जाम, किया गया मांट टोल फ्री

एक्सप्रेस वे पर दूसरे दिन भी लगा लंबा जाम, किया गया मांट टोल फ्री

by admin

मथुरा। मांट मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दीपावली पर्व की 5 दिन की छुटिृयों के बाद रविवार की रात कई किलोमीटर का लम्बा जाम लग गया। हजारों वाहन कई घंटे जाम मे फँसे रहे। रविवार की रात से जाम के ये हालात सोमवार की सुबह तक बने रहे। बिगड़ती हालातों की गूँज लखनऊ तक पहुँचने के बाद एक घंटे के लिये मथुरा के मांट यमुना एक्सप्रेस वे को टोल फ्री कर दिया गया।

मांट टोल बैरियर पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। आप स्वयं तस्वीर में देख सकते है कि किस प्रकार लम्बी कतारों मे वाहन फँसे हुए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम के झाम से निपटने के लिये अधिकारी भी दौड़ पड़े। हालात इतने खराब हो गए थे कि हजारों वाहन चींटी की तरह रेंग कर चल रहे थे। स्थिति से निपटने को कोई भी इंतेजाम नहीं थे अधिकारी से भी जब संपर्क किया गया तो कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने के लिए तैयार नही हुआ।

Related Articles

Leave a Comment