Home » ऊर्जा मंत्री के शहर में पिछले 12 घंटे से विद्युत आपूर्ति हुई ठप, महिलाओं ने किया चौराहा जाम

ऊर्जा मंत्री के शहर में पिछले 12 घंटे से विद्युत आपूर्ति हुई ठप, महिलाओं ने किया चौराहा जाम

by admin

मथुरा। धर्म की नगरी मथुरा में पिछले 2 दिन से हुई लगातार बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जिसके चलते आम जनमानस को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस शहर से श्रीकांत शर्मा के रूप में मथुरा वासियों को ऊर्जा मंत्री मिला है उसी शहर में पिछले 12 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। पिछले 12 घण्टे से बिजली ठप होने के कारण लोगों ने सड़को पर उतर कर हंगामा करना शुरू कर दिया है।

बताते चलें कि लगातार दो दिन हुई वर्षा के कारण शहर में जलभराव हुआ। इस जलभराव से अन्दर ग्राउंड सप्लाईयों में जगह-जगह फॉल्ट हुए हैं। अभी तक पूरी तरह से इन फाल्ट का पता नहीं लग पा रहा है जिसके चलते विद्युत विभाग को सप्लाई शुरू करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। बारिश बंद होने के बाद हुई भारी उमस में लोग पसीने पसीने हो रहे हैं। 12 घंटे बाद भी लाइट ना आने पर लोगों ने क़्वालिटी चौराहे पर जाम लगाकर विद्युत विभाग के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जाम लगाने वालों में अधिकतर संख्या महिलाओं की थी। इन आक्रोशित महिलाओं का गुस्सा ना केवल विद्युत विभाग पर बल्कि अपने शहर के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर भी फूटा। महिलाओं ने भाजपा मंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक तरफ बारिश में जहां पूरा शहर जलमग्न हो गया तो वहीं दूसरी तरफ पिछले 12 घंटे से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति को लेकर ऊर्जा मंत्री गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। लगता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार और विद्युत विभाग को जनता की सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment