Home » उत्तर प्रदेश की शुभांगी स्वरूप बनी देश की पहली महिला पायलट

उत्तर प्रदेश की शुभांगी स्वरूप बनी देश की पहली महिला पायलट

by pawan sharma

भारतीय नौसेना में पहली बार किसी महिला पायलट की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश की शुभांगी स्वरूप जल्द ही मेरीटाइम रिकानकायसन्स विमान उड़ाती दिखाई देंगी। शुभांगी स्वरूप के साथ अस्था सेगल, रूपा ए और शक्तिमाया एस नौसेना के आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट में अधिकारी बनने वाली देश की पहली महिला पायलट बन गईं हैं।

शुभांगी स्वरूप, अस्था सेगल, रूपा ए और शक्तिमाया एस को बुधवार को केरल के एझिमाला नौसेना अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में नौसेना में शामिल किया गया। इस परेड में मालदीव और तंजानिया के एक-एक कैडेट्स के साथ नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड के कुल 328 कैडेट्स शामिल थे।

उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली शुभांगी स्वरूप को अब हैदराबाद के दुंदीगल वायु सेना अकादमी में पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह अकादमी वायु सेना, नौसेना और सेना के पायलटों के प्रशिक्षण देती है। शुभांगी स्वरूप को बहुत जल्द नौसेना का टोही विमान उड़ाने की जिम्मेदारी मिलेगी।
वहीं, पुरुषों के गढ़ कहे जाने वाले एनएआई में बतौर अधिकारी शामिल आस्था सेगल, रूपा ए और शक्तिमाया एस ने अपनी सफलता को भारतीय महिलाओं को मिली मान्यता बताया है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं सुरक्षा बलों में शामिल होना चाहती हैं और उनकी उपलब्धि अन्य लोगों को प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Comment