Home » आगरा लालकिले की यह अनोखी दास्तां, जानकर आप भी जरूर आएंगे यहां

आगरा लालकिले की यह अनोखी दास्तां, जानकर आप भी जरूर आएंगे यहां

by pawan sharma

आगरा। विश्वदाई स्मारक आगरा किले को देखने के लिए रोजाना हजारों पर्यटक लालकिले पहुँचते हैं, लेकिन पर्यटकों को सबसे ज्यादा आनंद वहां की गिलहरियों के साथ आता है। यहां गिलहरियां प्यार से बुलाने पर लोगों के गोद में आ जाती हैं और पर्यटकों का गिलहरियों के साथ अच्छा समय बीतता है।

आगरा किले के अंदर प्रवेश करने पर मुख्य द्वार के पास बहुत सी गिलहरियां रहती हैं। इन्हें पर्यटक प्यार से कुछ भी भोजन हाथ में रखकर बुलाते हैं, तो गिलहरियां बिना डरे आराम से उनके हाथों में आ जाती हैं खाने की वस्तु खाकर निकल जाती हैं। आमतौर पर इंसानों की आहट से ही भाग जाने वाली गिलहरियां किले में इंसानों की अच्छी मित्र बन जाती हैं। यही कारण है कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए गिलहरियों के संग बिताया हर पल यादगार बन जाता है।

आगरा किला निहारने के लिए आने वाले पर्यटकों को गाइड खुद इस स्थल की जानकारी देते है और पर्यटक भी उतसाह पूर्वक इन गिलहरियों के साथ खेलकर जिंदगी का अनूठा अनुभव लेते है। हाथों में गिलहरियों को खाना खिलाते हुए पर्यटक खूब फोटों खिंचवाते हैं। स्थानीय लोगों की माने तो किले में भोजन की व्यवस्था का कोई प्राकृतिक साधन नहीं है। यहां आने वाले पर्यटकों का खाना ही गिलहरियों को मिल पाता है। रोजाना भोजन मिलने से अब यहां गिलहरियां भी जान चुकी हैं कि यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

Related Articles

Leave a Comment