Home » अमित शाह को दिखाया बाहुबली, देखिए क्या कहा

अमित शाह को दिखाया बाहुबली, देखिए क्या कहा

by pawan sharma

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 8 घंटे प्रवास है। इस दौरान पूरे शहर को होर्डिंग से पाट दिया गया है। जगह जगह भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने आलाकमान की अगुवाई को लेकर होर्डिंग लगाएं गए है।

इसी कड़ी में होर्डिंग पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बाहुबली दिखाया गया है। इस पोस्टर के जरिए भाजपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बाहुबली दिखाते हुए विपक्षियों पर निशाना साधा गया है।

आपको बताते चलें कि आगरा के प्रतापपुरा चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता और नेताओं ने एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बाहुबली दिखाया गया है।

इसके अलावा विपक्षी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री मायावतीऔर अन्य पक्षियों को भी बाहुबली के साथ में दिखाया गया है। इस पोस्टर के जरिए बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बाहुबली बताते हुए एक अलग संदेश दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment