Home » अग्रवाल संघ का महापौर पद के प्रत्याशी को समर्थन, जानिए कौन

अग्रवाल संघ का महापौर पद के प्रत्याशी को समर्थन, जानिए कौन

by admin

आगरा। नगर निकाय चुनावों में परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एड़ी से चोटी का जोर लगाना शुरु कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त हुए अभी 3 दिन हुए हैं नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के तीसरे दिन भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन ने अपना तूफानी जनसंपर्क शुरू कर दिया है। गुरुवार को भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन प्रताप नगर अलकापुरी केशव कुञ्ज जयपुर हाउस इलाके में तूफानी जनसंपर्क करते नजर आए। इस दौरान भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन का प्रतापनगर स्थित बुर्जी वाले मंदिर पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान अग्रवाल संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन को अपना पूरा जनसमर्थन दे दिया।

मंच पर भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेत्री निर्मला दीक्षित और क्षेत्र से पार्षद का चुनाव लड़ रहे मुकुल भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन को समर्थन देने वाले अग्रवाल संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि अग्रवाल संघ भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन दे रहा है। अग्रवाल संघ के समर्थन के बाद भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी की ताकत और ज्यादा दुगनी हो गई है । भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन 100 वार्डो में से 70 वार्डो की जीत का दावा कर दिया है और इस तूफानी जनसंपर्क और ज्यादा तेज कर दिया है। भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन अब अन्य राजनीतिक दलों के वोटों में सेंधमारी पर उतर आये हैं। जिसको लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता को लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Comment